फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलांचल एक्सप्रेस से टकराया मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। रेलवे क्रासिंग 13बी के पूर्वी होम सिग्नल के पास सोमवार शाम एक मवेशी नीलांचल एक्सप्रेस से टकरा गया। इससे उसका शव इंजन में फंस गया। चालक ने क्रॉसिंग पर ट्रेन रोकी तो जाम लग गया। करीब छह मिनट ट्रेन रुकने के बाद गंतव्य को रवाना की गई।
विज्ञापन

कानपुर से दिल्ली जा रही नीलांचल एक्सप्रेस शाम 4:44 बजे जैसे ही अछल्दा रेलवे स्टेशन के 13 बी क्रासिंग के करीब पहुंची। तभी ट्रेन की चपेट में एक मवेशी आ गया। जिससे मवेशी का शव ट्रेन के इंजन में फंस गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर 13 बी क्रासिंग के पास ट्रेन रोककर स्टेशन मास्टर को सूचना दी। सूचना पर रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और इंजन में फंसे मवेशी के शव के अवशेष बाहर निकाले। इंजन को चेक करने के बाद रेलवे कर्मियों ने ट्रेन को 4:50 बजे रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें