अछल्दा(औरैया)। अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास रविवार की शाम दिल्ली से लखनऊ जा रही 12420 गोमती एक्सप्रेस से मवेशी टकराकर इंजन में फंस गया। ट्रेन के चालक ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। करीब 15 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
दिल्ली से लखनऊ जा रही गोमती एक्सप्रेस शाम 6 बजकर 51 मिनट जैसे ही पश्चिमी केबिन से गुजरी। तभी एक मवेशी इंजन से टकरा गया। इंजन से तेज आवाज आने पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर कर पचिश्मी केविन होम सिंगल के पास रोक कर स्टेशन मास्टर को सूचना दी।
ट्रेन रुकने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे रेल कर्मियों ने 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद इंजन में फंसे मवेशी के शव को बाहर निकाल कर 7 बजकर 5 मिनट पर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया। (संवाद)