अछल्दा (औरैया)। दिल्ली से कानपुर जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस से सोमवार की रात 9:20 बजे एक मवेशी टकरा गया। इस दौरान पांच मिनट तक ट्रेन डाउन लाइन पर खड़ी रही।
सोमवार की रात अछल्दा क्रॉसिंग पर एक मवेशी ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया। मवेशी के इंजन में फंस जाने से चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकनी पड़ी। रेल कर्मियों ने मवेशी के शव को इंजन से बाहर निकाला ।
9: 25 बजे ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि मवेशी के इंजन में फंसने की वजह से ट्रेन रुकी थी। कोई भी ट्रैक बाधित नहीं हुआ है। (संवाद)