फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ऑटो सवार महिला के बैग से नकदी और जेवर पार

Sun, 28 Sep 2025 02:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ऑटो सवार महिला के बैग से अज्ञात ने जेवर और नकदी पार कर दी। पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। महिला से घटना में पूछताछ की।
विज्ञापन

कानपुर देहात थाना अमराहट के गांव काकरैया निवासी आरती शुक्रवार शाम भाई अमित के साथ दिबियापुर जा रही थी। खानपुर चौराहे के पास चार महिलाएं मिली और ऑटो में बैठ गईं। दिबियापुर रोड पर एलजी गार्डन पर सभी महिलाएं उतर गईं। ककोर के पास आरती ने बैग चेक किया तो उसमें रखे जेवर पार मिले। आरोप है कि पांच हजार रुपये भी चोरी हो गए। जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इसमें महिलाएं जाते दिखाई दी। अब उनकी पहचान में पुलिस जुटी है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द महिलाओं को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें