फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिजली विभाग के ठेकेदार से रंगदारी मांगने में दो पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। बिजली विभाग के ठेकेदार ने उपखंड कार्यालय में बैठने वाले एक नामजद व उसके साथी समेत कुछ लोगों पर रंगदारी के लिए धमकाने का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायती पत्र दिया। पूरे मामले की जांच के बाद एसपी चारु निगम के आदेश पर दो नामजद समेत कुछ लोगों के विरुद्ध सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया।
शहर के मोहल्ला बनारसीदास निवासी नवनीत कुमार ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह बिजली विभाग का ठेकेदार है। औरैया समेत अन्य जनपदों में विभाग के काम कराते हैं। पिछले एक साल से समरथपुर निवासी आदित्य दुबे का शहर के उपखंड कार्यालय में आना जाना है। वह अपने एक साथी सुधीर कुमार गुप्ता निवासी बहनटोला के साथ बिजली विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग समेत कई सरकारी कार्यालयों में फर्जी शिकायतें, आरटीआई व अन्य माध्यमों के जरिए रंगदारी वसूलता है।
विज्ञापन

सिंडीकेट बनाकर धनउगाही का धंधा बना लिया है। पिछले दिनों आदित्य ने उससे 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। न देने पर जान से हाथ धो बैठने व ठेकेदारी न कर पाने की धमकी दी। 23 अगस्त को उसे एलजी गार्डन के पास बुलाया। जहां उसे धमकाते हुए 15 हजार रुपये ले लिए। मामले की शिकायत बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से करने पर पीड़ित को आरोपियों ने धमकाया।
विज्ञापन

कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर दो नामजद आदित्य दुबे व सुधीर कुमार गुप्ता समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें