फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक व एजेंट पर मुकदमा दर्ज

Fri, 24 Feb 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। वाहन का फाइनेंस करने वाली कंपनी के प्रबंधक और उसके एजेंट पर एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि फाइनेंसर ने एजेंट से मिलकर वाहन खींच लिया। बकाया जमा करने के बावजूद आज तक न तो रसीदें दीं और वाहन की भी जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना क्षेत्र के भटपुरा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि औरैया स्थित एक फाइनेंस कंपनी से उसने एजेंट दिबियापुर निवासी सोनू चौहान उर्फ शिवभान के माध्यम से वाहन का फाइनेंस कराया था। सितंबर 2012 में 1.24 लाख रुपये ऋण स्वीकृति कर वाहन दिया गया। दो किस्तें जमा करने के बाद दिसंबर 2012 में फाइनेंसर जयदीप ने सोनू चौहान के साथ मिलकर वाहन छीन लिया। आरोप लगाया कि सोनू व कंपनी के शाखा प्रबंधक ने उसक साथ धोखाधड़ी की। थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें