बिधूना। बेटी व पति के साथ मारपीट करने के आरोप में एक महिला ने अपने ही गांव एक महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर जांच पड़ताल शुरू की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पूर्वा मुले में उमा देवी पत्नी वीरेश कुमार ने पुलिस को शनिवार रात शिकायती पत्र देते हुए मुकदमा दर्ज कराया कि बेटी, पति के साथ शुक्रवार को मारपीट करने की शिकायती करने पुलिस के पास पहुंची थी। जहां से लौटते समय शनिवार की देर रात गांव के रवि कुमार, सुमित कुमार, विपिन कुमार, महावीर, दिनेश, महेशचन्द्र, रामसेवक व संतोषा देवी ने एक राय होकर पुत्री अंजली व पति वीरेश के साथ गांव के रास्ते में घेराबंदी कर लाठी-डंडों से मारपीट की।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। चार लोगों का शांतिभंग में चालान भी किया है। घायलों का उपचार चल रहा है। (संवाद)