फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शव रखकर जाम लगाने में 30 नामजद समेत 40 के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। रील बनाने के दौरान एयरगन से निकले छर्रे से गजेंद्र की हुई मौत हो गई थी। परिजनों ने मोहल्ले के लोगों के साथ मंगलावार को बिधूना किशनी मार्ग पर शव रखकर जाम लगाया था। मामले में कोतवाली के उपनिरीक्षक ने अधिवक्ता समेत 30 नामजद समेत 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली बिधूना के तैनात उपनिरीक्षक विनोद कुमार सचान ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया गया कि सोमवार को गजेंद्र की एयरगन से छर्रा गर्दन में लगने से मौत हो गई थी। मंगलवार को परिजनों व मोहल्ला के लोगों ने गजेंद्र का शव किशनी-बिधूना रोड पर आदर्श नगर के सामने रखकर जाम लगाया था। इससे दोनों तरफ से आने जाने वाले वाहनों व लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया। इस पर आक्रोशित भीड़ पुलिस बल पर गाली गलौज करते हुए हमलावर हो गई थी। जाम की सूचना पर मौके पर प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह, निरीक्षक बृजेंद्र सिंह, निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह समेत थाना बिधूना व थानाध्यक्ष कुदरकोट पूजा सोलंकी, प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान, थानाध्यक्ष बेला पंकज मिश्रा ने आकर लोगों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

किसी तरह अक्रोशित भीड़ को हटाया गया था। अवरुद्ध वाहनों का आना जाना सुचारू रूप से सामान्य हुआ। भीड़ ने इस दौरान इस कदर हंगामा किया था कि लोग दुकानें बंद कर घर चले गए थे। इस सबंध में कोतवाली प्रभारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि जाम लगाए जाने पर वीडियोग्राफी कराई थी। इसमें चिह्नित हुए जाम लगाने वालों 30 नामजद समेत 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जाम आदि लगाकर कानून को हाथ में लेना अपराध की श्रेणी में हैं।
-
मुकदमे में दर्ज नामजद
शीलू शाक्य निवासी मुंसिफ कोर्ट के पीछे आदर्श नगर बिधूना, श्यामलाल शाक्य, हरभान सिंह शाक्य, मान सिंह शाक्य, शिवपाल शाक्य, शिववीर शाक्य, प्रशान्त शाक्य, मुकेश दोहरे, बाबू लाल शाक्य, राहुल शाक्य, जीतू शाक्य, तरू सिंह, नितिन शाक्य, अमन शाक्य, राकेश शाक्य, दीपक जाटव, उपेन्द्र शाक्य, अवनीश शाक्य, किशन पाल, स्वदेश, रजनीश पाल, शिवम शाक्य, सूरज, लउआ जाटव, प्रदीप शाक्य, कल्लू निवासीगण कुरपुरा आदर्शनगर, सोनू शाक्य निवासी रामदर्शनी गेस्ट हाउस के पास बेला रोड, शीला शाक्य, ममता निवासीगण कुरपुरा आदर्श नगर, अनीता निवासी रघुनाथपुर थाना एरवाकटरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें