फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले में कैफे संचालक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले में बुधवार को दिबियापुर सीएचसी अधीक्षक की तहरीर पर दिबियापुर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर कैफे संचालक की संलिप्तता दर्शाने के लिए सीडीओ की जांच रिपोर्ट का हवाला दिया गया है।
विज्ञापन

दिबियापुर क्षेत्र में कुछ बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बनने की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर सीडीओ राम सुमेर गौतम समेत दो सदस्यीय टीम ने पूरे मामले की जांच की। दिबियापुर सीएचसी में हुई जांच में जांच टीम को पता चला कि विभाग की पोर्टल पर ब्योरे की इंट्री ही नहीं की गई है। जिसके बाद पिछले दिनों जांच टीम ने चिह्नित जन्म प्रमाण पत्रों के आधार पर संबंधित लोगों से संपर्क किया। जानकारी पर जांच टीम को पता चला कि दिबियापुर कस्बा के हरचंदपुर रोड गढ़े का पुर्वा स्थित श्री श्याम इंटरनेट कैफे व प्रिटिंग प्रेस से सभी जन्म प्रमाण बनवाए गए हैं। जिसके बाद जांच टीम ने पिछले दिनों इस साइबर कैफे पर छापा मारा। लेकिन इससे पहले ही श्री श्याम इंटरनेट कैफे पर ताला जड़ गया। जांच टीम की रिपोर्ट में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में साइबर कैफे संचालक की संलिप्तता का जिक्र किया गया। आशंका यह भी जताई गई कि बडे़ पैमाने पर यह फर्जीवाड़ा हो सकता है। जिसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को दिबियापुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने थाना पहुंचकर तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने श्रीश्याम इंटरनेट कैफे एवं पि्रंटिंग प्रेस के मालिक आकाश राजपूत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया की सीएचसी अधीक्षक की तहरीर पर इंटरनेट कैफे के मालिक के खिलाफ फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाकर जारी करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। मामले की जांच कर कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें