फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों बस रोक किया पथराव, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया/अजीतमल। कानपुर-आगरा हाईवे पर कार सवार पांच लोगों ने एक निजी बस को रोक कर पथराव किया। चालक समेत पांच सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन

गुस्साई सवारियों ने आरोपियों की कार में तोड़फोड़ कर दी। हमलावर मौके से भाग निकले। पुलिस ने कार व बस को कब्जे में लिया है।
कानपुर के पनकी निवासी नीपू तिवारी एक निजी ट्रैवल्स एजेंसी में बस चालक है। उसने बताया कि गुरुवार को वह परिचालक जुहीखा निवासी राजन के साथ कानपुर से बस लेकर राजस्थान जा रहा था। औरैया से एक सवारी भिवाड़ी जाने के लिए बैठाई थी।
उसने मिहौली पर अपने चाचा को साथ बैठाने की बात कहकर बस रुकवा दी। इसके बाद वह उतर गया। किसी सवारी के न होने और बस रुकवाने का विरोध करने पर परिचालक के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

यहां से बस रात 10 बजे भीखेपुर स्थित सागर होटल के पास पहुंची। इसी बीच एक कार में सवार पांच लोगों ने बस रोक ली। बस रुकते ही कार सवारों ने चालक व परिचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। सवारियों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो हमलावरों ने बस पर पथराव कर दिया।
इससे चालक, सवारी कोमल, कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी बृजेश, उनका डेढ़ साल का बेटा व जालौन निवासी शिवम घायल हो गए। बस में 41 सवारियां बैठी हुई थी।
गुस्साई सवारियों ने तोड़फोड़ कर कार क्षतिग्रस्त कर दी। अजीतमल पुलिस ने घायल चालक व सवारियों का सीएचसी अजीतमल में इलाज करवाया।
नीपू तिवारी ने बस में तोड़फोड़, मारपीट व 30 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने कहा कि लूट का आरोप बेबुनियाद है। बस में सवारियां बैठाने को लेकर झगड़ा हुआ है।
विज्ञापन

मुरादगंज चौकी से दो किलोमीटर दूर पर बस चालक और आरोपियों के बीच मारपीट और पथराव की पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
आरोपियों के भाग जाने के बाद सवारियों ने पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बस में सवार कानपुर देहात के पुखरायां निवासी संतोष अग्रवाल समेत अन्य सवारियों ने मिहौली में हुई चालक के साथ मारपीट पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा था, मगर चालक ने यात्रियों की बात नहीं सुनी और आगे फिर से मारपीट हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें