फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रक की टक्कर से कार पलटी, महिला की मौत

Mon, 29 May 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के इटावा-चकेरी हाईवे पर करमपुर के तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शहर के 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जनपद भिंड के कनाबर चेरी निवासी सरोज देवी (62) पत्नी महावीर अपने छोटे पुत्र पंकज (36), बड़ी बहू अनीता (40) पत्नी सुनील व पौत्र नंदू (4) के साथ कानपुर के रामादेवी में दुर्घटना में घायल एक रिश्तेदार को देखने गई थीं। सोमवार दोपहर वह लोग कानपुर से भिंड जाने के लिए कार से निकले। जैसे ही वह कार से सदर कोतवाली क्षेत्र के करमपुर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस हाईवे एंबुलेंस से घायलों को 50 शैया अस्पताल लेकर आई, यहां इलाज के दौरान अनीता (40) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सरोज देवी, पंकज, नंदू को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। इसके कुछ देर बाद सभी सैफई रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें