अजीतमल। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पत्थर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। कार चालक बच निकले। महिलाओं को अजीतमल सीएचसी से सैफई रेफर किया गया।
कन्नौज, गुरसहायगंज निवासी संजय गुप्ता (35) अपनी पत्नी आरती गुप्ता (30) व मां नंदरानी (60) के साथ कार से चित्रकूट गए थे। सोमवार को लौटते वक्त अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के खंबा नंबर 257 के पास हादसा हो गया। टक्ककर इतनी तेज थी कि कार का अगला स्थित बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया।