एलिम्को कानपुर के विशेषज्ञ आशीष शुक्ला ने श्रवण व अक्षम बच्चों एवं उनके अभिभावकों को श्रवण यंत्र के उपयोग एवं रखरखाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रवण यंत्र का प्रयोग विकलांग बच्चे शिक्षा प्राप्त करते समय प्रयोग करें। इससे उनको सुनने एवं शिक्षा प्राप्त करने में आसानी होगी। शिविर का संचालन जिला समन्वयक विनीता दीक्षित की मौजूदगी में हुआ। शारीरिक, दृष्टि एवं मानसिक रुप से विकलांग बच्चों का पंजीकरण भी किया गया। इसमें कुल 88 विकलांग बच्चों ने पंजीकरण कराया। जांचोपरांत कुल 57 बच्चों को उपकरण देने के लिए चिन्हित किया गया। ये उपकरण 23 जनवरी 2015 को वितरित किए जाएंगे। एलिम्को कानपुर से पहुंचे राजीव कुमार, कमल वर्मा ने बच्चों का परीक्षण किया। कुलदीप सचान, सुबोध साह, महेंद्र, विनीत पाठक, हेमलता वर्मा, सीमा पाल, मुकेश,. सौरभ शुक्ला, नरेंद्र कुमार, अर्चना श्रीवास्तव, फिजियोथेरेपिस्ट रत्नेश आदि मौजूद रहे।