दिबियापुर। उत्तर प्रदेश प्रोफेसर्स एसोसिएशन और कूटा ने लखनऊ के ईको गार्डन आलमबाग में 36 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस धरने में जनपद के कई पदाधिकारियों ने भाग लिया। कूटा की वीजीएम यूनिट के अध्यक्ष इफ्तिखार हसन के नेतृत्व में जिले के प्रोफेसर्स शामिल हुए। कोषाध्यक्ष शीलू त्रिवेदी, उपाध्यक्ष शशिभूषण सिंह, हिमांशु और मोहित तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इफ्तिखार हसन ने धरने को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रोफेसर्स की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करे। पुरानी पेंशन बहाल हो। सेल्फ फाइनेंस प्रोफेसर्स को स्थायी कर सम्मानजनक मानदेय और चिकित्सीय अवकाश दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो प्रोफेसर लॉबी 2027 के विधानसभा चुनाव में सरकार बदलने का प्रयास करेगी।