फफूंद। असेनी से केशमपुर सब स्टेशन को आई लाइन की केबल रेलवे क्रासिंग के पास बारिश के कारण फुंक गया। रात 11 बजे तक बिजली ठप रही। कड़ी मशक्कत के बाद रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब आपूर्ति बहाल हुए, तब जाकर लोगों ने राहत ली।
असेनी से केशमपुर सब स्टेशन को अंडरग्राउंड मेन लाइन में केंजिरी के पास फाल्ट हो गया। दोपहर एक बजे हुए फाल्ट को बारिश के कारण देर शाम तक ठीक नहीं किया जा सका। इससे फफूंद कस्बा समेत केशमपुर व चपटा सब स्टेशन से जुड़े दो 200 गांव में अंधेरा छाया रहा। इधर लोग भी बारिश के कारण आपूर्ति बंद होना समझते रहा। शाम सात बजे के बाद खराबी की जानकारी हो सकी। जेई प्रदीप कुमार ने बताया कि रात 11:30 बजे केबिल ठीक कर फफूंद कस्बे समेत केशमपुर, चपटा सब स्टेशन से जुड़े गांव की आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
-
केशमपुर सब स्टेशन पर चपटा का लोड
केशमपुर सब स्टेशन से फफूंद कस्बे समेत आस पास के करीब 125 गांव को आपूर्ति की जाती रही है। पिछले साल चपटा सब स्टेशन का लोड भी केशमपुर पर रख दिया गया और करीब 80 गांव और जोड़ दिए गए। एक सब स्टेशन पर सैकड़ों गांव का लोड बढ़ने पर आए दिन फाल्ट हो रहा है। ग्रामीणों ने केशमपुर से चपटा लाइन अलग किए जाने की मांग की है।