फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भूमि पूजन कर सेतु विभाग के अधिकारियों ने कर ली इतिश्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जालौन जिले की सीमा से लेकर औरैया की सीमा पर स्थित यमुना नदी पर 151.28 करोड़ रुपये के बजट से पुराने पुल से हटकर एक नए पुल का निर्माण होना है। 20 दिन पहले जालौन जिले की सीमा में पुल के नीचे भूमि पूजन करने के साथ ही जेसीबी से भूमि समतलीकरण किया था।
इसके बाद से पुल निर्माण को लेकर वहां दूर-दूर तक न तो कोई मशीन ही दिखी और न ही कोई अधिकारी या कर्मचारी जबकि विभागीय अधिकारी काम चलने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में सेतु निर्माण को लेकर कार्यदाई संस्था की ओर से महज कागजों पर ही काम होने की स्थिति नजर आ रही है।
विज्ञापन

शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी पर 151.28 करोड़ के बजट से 916.88 मीटर लंबे नए पुल का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश सेतु निगम लिमिटेड की सेतु निर्माण इकाई फर्रुखाबाद के अधिकारियों ने आठ मार्च को पहुंचकर पुल की भूमि का शिलान्यास किया। इसके साथ ही जेसीबी से वहां भूमि का समतली करण कराया गया था।
मजे की बात तो यह है कि उस दिन से सेतु निर्माण का कार्य अनवरत शुरू होना था, लेकिन उसके बाद से 20 दिन से ज्यादा बीत चुके हैं। आज तक न तो मौके पर कोई काम होता दिखाई दे रहा है और न ही कोई अधिकारी नजर आ रहे हैं।
अधिकारी कर रहे हवाई दावे
सूत्रों के अनुसार कार्यदायी संस्था की ओर से मार्च सत्र के समापन पर बजट वापस होने से बचाने को लेकर अधिकारियों की ओर से महज खानापूर्ति कर इतिश्री की गई थी जबकि अभी इस काम को शुरू होने में तीन से चार का समय लगने की संभावना है। हालांकि विभागीय अधिकारी मौके पर काम होने का दावा करने में लगे हुए हैं। जब उनको मौके की वास्तु स्थिति से अवगत कराया तो फिर होली पर लेबर के न लौटने की बात कहना शुरू कर दिया। ऐसे में अभी नए सेतु निर्माण में और अधिक समय लगने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

वर्जन
मजदूर चले गए थे। होली पर आने को बोला था, लेकिन अभी तक नहीं लौटे हैं। मजदूरों के लौटने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। पुल निर्माण में कई टेक्निकल पेच होते हैं। इस वजह से थोड़ा समय लग रहा है।
- डीके यादव, जीएम सेतु निगम लिमिटेड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें