फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कारखाने का शटर तोड़कर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। आटा-चक्की के कारखाने का शटर तोड़कर चोर अंदर रखे करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इनायतपुर निवासी चंद्रपाल ने पुलिस को बताया कि सेऊपुर रोड पर उसकी आटा चक्की का कारखाना है। बुधवार देर रात चोर कारखाने में लगे शटर को तोड़कर अंदर घुसे और 50 लीटर सरसों का तेल, एक सौर ऊर्जा प्लेट, बैटरी, बाट व चार बोरी धान समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने सूचना पर पुलिस को दी। सूचना पर सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह व थाना प्रभारी सत्यप्रकाश मौके पर पहुंचे और जांच की। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें