फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में खराब हुई बस, यात्रियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के डिपो से लखनऊ जा रही एक बस हाईवे पर पहुंचते ही खराब हो गई। नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। सवारियों को दूसरी बसों से भेजा गया है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर 12 बजे एक बस लखनऊ के लिए जा रही थी। बस में 22 सवारियां बैठी थी। इंडियन ऑयल चौकी और हाईवे के बीच बस में खराबी आ गई। चालक मनीष कुमार व परिचालक सुबोध शुक्ल ने बताया कि बस के इंजन में खराबी आ गई है। इस कारण बस चलते चलते रुक गई। करीब एक घंटे इंतजार करने के बाद बस सही नहीं हुई तो यात्रियों ने हंगामा किया।
इधर जानकारी मिलने पर डिपो से आई दूसरी बस पर कुछ सवारियों को बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। करीब एक बजे डिपो के वर्कशाप से पहुंचे कर्मचारियों ने इंजन में खराबी दूर करने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम आरएस चौधरी ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी के कारण बस रुकी थी। सवारियों को दूसरी बस से आगे भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें