फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: साप्ताहिक बाजार जमीन पर बने अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। केशमपुर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के अवैध कब्जों पर रविवार को बुलडोजर चला। ग्रामीणों ने कब्जे की शिकायत विधायक से की थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पसईपुर, केशमपुर में सरकारी नर्सरी के पास ग्राम पंचायत की जमीन पड़ी हुई है। सप्ताह में दो बार बाजार लगती है। जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा करके वहां निर्माण कराना शुरू कर दिया और फड़ लगाने वाले दुकानदारों को मना कर दिया। रविवार को फड़ लगाकर सब्जी और अन्य सामग्री बेचने वाले दुकानदार और ग्रामीण विपिन, ब्रजेश, भोले, राघवेंद्र, हरीराम, शिवभान आदि ने सदर विधायक गुड़िया कठेरिया को अवगत कराया।
ग्रामीणों की बात सुनकर सदर विधायक ने एसडीएम से बात की और कार्रवाई के लिए कहा। एसडीएम के आदेश पर ग्राम पंचायत के लेखपाल भूपेंद्र वहां पहुंचे और नाप जोख करके ग्राम प्रधान राजेश पाल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को गिरवा दिया। प्रशासन की कार्रवाई से फड़ दुकानदार खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें