फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कंटेनर में ले जा रहे भैंस व पड़वा पुलिस ने पकड़े

Thu, 21 Dec 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार दोपहर पुलिस ने एक कंटेनर में ठूंसकर ले जाए जा रहे भैंस व पड़वा के मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गए मवेशियों का इस दौरान उपचार व स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। वाहन को थाना लेकर जाकर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के दमोह से कंटेनर में 35 भैंसे व 20 पड़वा को बुरी तरह से भरकर ले जा रहे चार युवक आगरा के लिए निकले थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 263 किमी पर अचानक से कंटेनर का एक्सल टूट गया। इसी बीच वहां से निकली यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम की नजर कंटनेर में भरे मवेशियों पर पड़ी। तो उन्हें मामला संदिग्ध लगा। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष रुद्र प्रताप टीम के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने कंटनेर को खुलवाकर देखा तो उसमें मवेशी बुरी तरह से बंधे मिले। भैंस व पड़वा को घायल देख कंटेनर में मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। कागजात दिखाने के बाद भारी मात्रा में मवेशियों को ले जाने का हवाला देते हुए चारों को हिरासत में ले लिया गया। वहीं पशु चिकित्सक को बुलवाकर मवेशियों का उपचार व स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। मवेशियों को सुपुर्द करते हुए चारों के खिलाफ पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। वहीं कंटेनर को सीज कर दिया गया। थानाध्यक्ष रुद्र प्रताप ने बताया कि कंटेनर में 35 भैंसे व 20 पड़वा ठूंसकर भरे हुए थे। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दमोह निवासी इरफान, सद्दाम, अयान व इरफान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें