फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: टप्पेबाजी करने के आरोपी भाइयों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगभग डेढ़ माह पूर्व मायके से कन्नौज के सकराबा थाना क्षेत्र के बंधा नगरिया स्थित ससुराल जा रही एक महिला के साथ टप्पेबाजी करने के दो आरोपी सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव नगला अतिबल में अनारश्री अपने मायके से कन्नौज के सकराबा थाना क्षेत्र के ग्राम बंधा नगरिया ससुराल जाने के लिए करीब डेढ़ माह पूर्व दोबा मोड़ पर बस के इंतजार में बैठी थीं। उन्हें कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने टप्पेबाजी की। चेन, कुंडल, अंगूठी आदि लेकर बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने हुलिए और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें छिबरामऊ रोड पर स्थित बाउखेड़ा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। उनकी पहचान फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद के दिकतौली निवासी नासिर उर्फ बद्री व युनुस के रूप में की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें