फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: देवर ने जबरन लिखवा ली जमीन, अब बेटी की जमीन पर निगाह

Tue, 28 Nov 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। गांव कनमऊ निवासी विधवा महिला ने पारिवारिक देवर पर जबरन जमीन लिखा लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है की नाबालिग बेटी के नाम शेष जमीन को अपने नाम कराने के लिए बेटी को गुमराह कर अपने साथ रखे है। पीड़िता ने बेटी को दिलाए जाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अपने देवर हरमोहन सिंह के साथ दिबियापुर थाने पहुंची गांव कनमऊ निवासी कमला देवी पत्नी स्व. महावीर सिंह ने आरोप लगाया कि उसके पति की मृत्यु लगभग ढाई वर्ष पहले हो गई थी। लगभग ढाई माह पहले परिवार का ही एक देवर पीड़िता और उसकी 12 वर्षीय बेटी को अपने साथ कानपुर ले गया। आरोप लगाया कि बेटी को जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता को लगभग सवा दो बीघा जमीन अपने नाम लिखवा ली। अब बेटी के नाम लगभग सवा दो बीघा पैतृक जमीन है। आरोपी उसकी बेटी की जमीन भी अपने नाम कराने की फिराक में है। इसलिए बहला फुसलाकर अपने साथ रखे है। कमला देवी का आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को धोखे में रखकर पास के ही गांव के एक युवक के साथ नोटरी शपथ पत्र के माध्यम से उसकी शादी भी करा दी। जबकि पीड़िता आज दिन तक आरोपी युवक के पास गई भी नहीं। इस संबंध में दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें