फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बहन की शादी में विवाद के बाद भाई ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शहर के मोहल्ला दयालपुर में गुरुवार रात एक गेस्ट हाउस में शादी कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच वधू के भाई की डीजे पर डांस के दौरान किसी से कहासुनी हो गई। मामले में परिजन ने डांटकर उसे घर भेज दिया। घर पहुंचे युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।
दयालपुर निवासी गोपाल दास (35) जीवनलाल नवीन मंडी में श्रमिक के तौर पर काम करता था। पांच भाई व दो बहनों के बीच वह चौथे नंबर का था। शुक्रवार की रात उसकी सबसे छोटी बहन प्रीति की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। सूत्रों के अनुसार दयालपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में पुर्वा डोरी से बरात पहुंची हुई थी। इसी दौरान रात में डीजे पर डांस को लेकर गोपाल का किसी से विवाद हो गया।
विज्ञापन

इस पर परिजनों ने उसे डांटते हुए शांत कराया। इसके बाद उसे घर भेज दिया। इस बात से क्षुब्ध गोपाल ने घर पहुंचकर कमरे में अंदर छत के कुंड़े से कपड़े की मदद से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार तड़के लगभग तीन बजे कुछ रिश्तेदार गेस्ट हाउस से घर पर पहुंचे तो गोपाल का शव फंदे पर लटका देख चीख-पुकार मच गई।
भाई गोपाल का जहां एक ओर शव फंदे पर लटका था, तो दूसरी ओर बहन प्रीति की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। सात फेरों की रस्म अदायगी के बाद जल्दबाजी में अन्य रस्मों को भी संपन्न कराया गया। तड़के वर-वधू के साथ बारात को विदा कराते हुए परिजनों ने गोपाल के शव का शुक्रवार दोपहर शेरगढ़ घाट पर अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से शादी की खुशियों के बीच घर में मातम छाया रहा। कोतवाल भूपेंद्र राठी ने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें