फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वन विभाग की जमीन पर बनी आवासीय कालोनी की सड़क तोड़ी

Sun, 09 Jul 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर वन विभाग ने अपनी जमीन से कब्जा हटा दिया। इस दौरान फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर आवासीय कालोनी तक जाने वाली सड़क जेसीबी की मदद से तोड़ दी गई।
विज्ञापन

वन विभाग ने पिछले दिनों राजस्व विभाग की टीम के साथ संयुक्त सर्वे किया था। इसमें एनटीपीसी चौकी के पास वन विभाग की जमीन पर कब्जा पाया गया था। शनिवार को राहुल पचौरी समेत वन विभाग की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। यहां वन विभाग की जमीन पर कब्जा के तौर पर एक आवासीय कालोनी तक पहुंचने वाली सड़क को तोड़ दिया गया। इसके साथ ही वन विभाग की जमीन के चिह्नीकरण के लिए किनारे किनारे मिट्टी डाल दी गई। इस बीच आवासीय कालोनी में प्लाट धारक एवं मकान बनवा रहे लोगों ने वन विभाग के कर्मियों से आवासीय कालोनी तक जाने वाली सड़क को तोड़ देने पर आक्रोश जताया। एक मकान के स्वामी राजकुमार यादव ने बताया कि कालोनी में जाने के लिए यही एकमात्र रास्ता है। इस रास्ते के टूट जाने से आवासीय कालोनी तक लोग कैसे पहुंच सकेंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आवासीय कालोनी तक जाने के लिए रास्ता छोड़ दें। ताकि लोगों को परेशानी न हो।
इधर, वन विभाग के कर्मियों का कहना है कि वन विभाग एवं राजस्व विभाग का संयुक्त सर्वे एनटीपीसी कालोनी के मुख्य गेट तक हो चुका है। जल्द ही अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इस संबंध में प्रभागीय वन अधिकारी इम्तियाज अहमद सिद्दीकी ने बताया कि पूरे जिले में वन विभाग की 10 हजार 10 हेक्टेयर जमीन है। काफी लोगों ने वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर रखा है। शिकायत मिलने पर सर्वे कराके अवैध कब्जा हटवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें