फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बीपीएचयू के भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू

Sun, 28 Jan 2024 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शासन की मंशा ब्लॉक स्तर पर मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सुविधा देने को प्राथमिकता से लिया जा रहा है। इस मंशा को पूरा करने के लिए जिले के तीन ब्लाकों में स्थित सीएचसी परिसर में बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) का निर्माण कराया जाना है। पहले चरण में जिले की सहार, बिधूना व अजीतमल में काम होना है। बिधूना व सहार में जगह चिह्नित होते ही निर्माणदायी संस्था की ओर से भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में मरीजों को खून से लेकर अन्य जांचों के लिए जिला अस्पताल का रुख करना पड़ता है। अब यह सुविधा ब्लॉक स्तर पर ही मरीजों को मिलेगी। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को जिला अस्पताल चिचौली व औरैया का रुख न करते हुए संबंधित सीएचसी पर ही सुविधा मिल जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लॉक स्तर पर बीपीएचयू को धरातल पर उकेरना शुरू कर दिया गया है।
अजीतमल, बिधूना व सहार सीएचसी के लिए 48-48 लाख रुपये की बीपीएचयू बनाई जानी है। इसके लिए शासन से जहां वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं पैकफेड की ओर से निर्माण का कार्य भी शुरू करा दिया गया है। अजीतमल में अभी जगह को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं बिधूना व सहार में बीपीएचयू यूनिट की नींव डाल दी गई है। निर्माणदायी संस्था की माने तो आठ माह में काम पूरा हो जाएगा। निर्माण व विभागीय अधिकारियों की ओर से लगातार इसे लेकर निरीक्षण किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार-
स्वास्थ्य विभाग के जेई ने जगहों को चिह्नित कर निर्माणदायी संस्था के जरिये काम शुरू करवाया है। भवन निर्माण के साथ ही बीपीएचयू यूनिट को धरातल पर उतारा जा रहा है। ब्लॉक स्तर पर मरीजों को जांचे कराने की सुविधा स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए बड़ा कदम है।
विज्ञापन

-डॉ. सुनील कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें