फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अटल आश्रय गृह के बाहर नलकूप के लिए शुरू हुई बोरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर में नलकूप की संख्या बढ़ने का दौर जारी है। इस कड़ी में शहर के मध्य अटल आश्रय गृह के परिसर में नलकूप स्थापित करने को लेकर बोरिंग का काम शुरू करा दिया गया है। यहां पर जल निगम की ओर से मशीनें पहुंचाते हुए बोरिंग की खोदाई चालू कर दी गई है। जलापूर्ति व्यवस्था बेहतर होने की दिशा में यह नलकूप मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ठठराई स्थित नलकूप में भीषण गर्मी के बीच पिछले दिनों दिक्कत आ गई थी। ऐसे में बोरिंग में एक और पाइप डाला गया था। भूगर्भीय जल स्तर गिरने की बात भी सामने आई थी। अब ऐसी समस्या को लेकर जलापूर्ति व्यवस्था फिर से नहीं गड़बड़ाएगी।
नगर पालिका परिषद की ओर से इसे लेकर अटल आश्रय गृह के बाहर जमीन चिह्नित करते हुए नलकूप स्थापित करने की योजना बनाई है। इसके लिए कार्यदायी संस्था जल निगम को काम सौंप दिया है।
विज्ञापन

अटल आश्रय गृह के परिसर में सोमवार को पूजन के बाद मशीनों ने बोरिंग का काम शुरू करा दिया। बता दें कि इस नलकूप से मोहल्ला ठठराई, रुहाई, गुराही, बहनटोला, सराफा बाजार आदि मोहल्लों की जलापूर्ति बेहतर हो जाएगी।
-
नलकूप की जमीन चिह्नित कर जल निगम ने बोरिंग का काम शुरू करा दिया है। नलकूप बनने के बाद इसे अंडरग्राउंड पाइपलाइन से जोड़ दिया जाएगा। - अनूप गुप्ता, अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें