फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बोलेरो सवारों ने दंपती को लिफ्ट देकर लूटा

Tue, 11 Apr 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। रिश्तेदारी से घर लौट रहे वृद्ध दंपती को बोलेरो सवार तीन युवकों ने लिफ्ट देकर लूट लिया। लूट का शिकार पीड़ितों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

मंगलवार को संबालिया निवासी पातीराम ने बताया कि वह पत्नी जय देवी के साथ अपनी ससुराल कहिंजरी मालपुर्वा कानपुर देहात से वापस घर आ रहे थे। दोपहर 12 बजे के करीब बंथरा बाजार के पास एक वाहन से उतरकर घर जाने के लिए ई-रिक्शे का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक बोलेरो आकर रुकी, उसमें तीन लोग सवार थे तीनों ने संबालिया तक जाने की बात कहकर बैठा लिया।
पातीराम ने आरोप लगाया कि कुछ दूर चलने के बाद उनके बगल में बैठे युवक ने नकदी व जेवर देने की धमकी दी। पत्नी ने विरोध किया तो धमकाने लगा। डर की वजह से दोनों ने अूगंठी, झुमकी, मंगलसूत्र व नकदी निकालकर दे दी। बंथरा गांव निकलते ही तीनों ने सुनसान स्थान पर उतार कर फरार हो गए। किसी तरह राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बिधूना कोतवाली के अपराध निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि घटनास्थल के आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें