फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज। कुदरकोट थाना क्षेत्र के धनवाली गांव में एक छात्रा ने अपने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा के मौत के पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। वहीं घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

धनवाली निवासी दिव्यांग मनोज की 15 वर्षीय बेटी शिवानी ने बुधवार शाम लगभग सात बजे अपने घर के कमरे में दुपट्टे की मदद से पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी तब हुई जब पिता ने बेटी को बुलाने के लिए कई बार आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर कमरे में जाकर देखा तो पुत्री को पंखे से फंदे पर लटका देख शोर मचाया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
लोगों की मदद से मनोज ने शव को फंदे से उताकर प्राइवेट चिकित्सक के पास बिधूना लेकर चल दिए। इसी बीच रास्ते में उसकी सांसें थमी देख परिजन शव को वापस घर ले गए। सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मनोज ने बताया कि बुधवार शाम उसकी बेटी शाम को खाना खाने के बाद अपने कमरे में पढ़ने की बात कहकर चली गई थी। जहां उसने आत्महत्या कर ली। बताया कि वह कक्षा 12 की पब्लिक इंटर काॅलेज बिधूना की छात्रा थी।
विज्ञापन

छात्रा की मौत की जानकारी मिलते ही विनोद भी अपने परिवार के साथ मनोज के घर पहुंचा। जहां पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। सीओ अशोक कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मौके पर पहुंची कुदरकोट थानाध्यक्ष पूजा सोलंकी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां वीडियोग्राफी के साथ छात्रा का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा के आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह की भी पुष्टि होने की संभावना है।
बेटी की शादी के अरमान हुए दफन
उधर मनोज ने बताया कि उसके कोई संतान नहीं थी। इस पर उसने पत्नी की सलाह के बाद भाई विनोद की एक वर्षीय बेटी को 14 साल पहले गोद लिया था। उसके दिल में बेटी की शादी को लेकर काफी अरमान सजे थे, लेकिन तभी अचानक से उसके आत्महत्या कर लेने से सभी अरमान भी बेटी की मौत के साथ दफन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें