फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : केंद्रों पर पांच स्थानों से रखी जाएगी नजर

Wed, 07 Feb 2024 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बोर्ड परीक्षा पर सबसे अधिक जोर सीसीटीवी निगरानी पर दिया जा रहा है। पूर्व की परीक्षाओं में तीन स्थानों से तीसरी नजर की निगरानी होती थी। इस बार इसे बढ़ा दिया गया है। वर्ष 2024 की परीक्षा में पांच स्थानों से बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर तीसरी नजर रहेगी। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को केंद्रों पर डीवीआर आईडी और पासवर्ड भेजा दिया है। शासन की नजर इस बार बोर्ड परीक्षा में अधिक से अधिक सख्ती करने की है। वर्ष 2023 की परीक्षा में सीसीटीवी से जिला मुख्यालय, डीआईओएस कार्यालय और लखनऊ से निगरानी की गई थी। इस बार मंडल और क्षेत्रीय कार्यालय से भी निगरानी का कार्य बढ़ा दिया गया है। 22 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं की इस बार सीसीटीवी से डीआईओएस कार्यालय, जिला मुख्यालय, मंडल संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय और शासन के लखनऊ स्थित कार्यालय से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

-
सभी केंद्र व्यवस्थापक कैमरे को रखें ऑनलाइन
जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने बताया कि जिले के सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि केंद्रों पर 24 घंटे कैमरे ऑनलाइन रखें जाएं। स्ट्रांग रूम और मुख्य गेट का कैमरा किसी प्रकार से बंद नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें