फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भाजयुमो 24 फरवरी से सभी मंडलों के गांवों में करेगा युवा चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। भाजयुमो की ओर से जिले के सभी मंडलों के गांवों में युवा चौपाल करने को लेकर 24 फरवरी से अभियान चलाएगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने मंडल के सभी पदाधिकारियों से मंडल के गांवों में लगाई जाने वाली युवा चौपाल में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देने को निर्देशित किया है।
भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में हुई भाजयुमो की जिला स्तरीय बैठक में जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर ने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर युवा चौपाल आयोजन बहुत ही महत्वपूर्ण है। चौपाल के माध्यम से केंद्र की मोदी व राज्य की योगी सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। जिले के सभी मंडलों में यह कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें की युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रवासी डाॅ. शिव वीर सिंह भदौरिया,भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने कहा कि युवा चौपाल कार्यक्रम में आगामी लोक सभा चुनावों के लिए पार्टी के लिए मील का पत्थर साबित होगा। बैठक में अंकुर तिवारी व शीलू कुशवाह जिला महामंत्री , आशीष तिवारी, मनीश भारतीय, पियूष चतुर्वेदी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें