फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भाजपा नेता ने पुलिस पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो23एयूआरपी 51- जानकारी देते मंडल अध्यक्ष प्रदीप दिवाकर। संवाद
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फफूंद। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के फफूंद मंडल अध्यक्ष ने अपने साथ हुई मारपीट का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर पुलिस पर मदद न करने का आरोप लगाया। वहीं, घटना से क्षुब्ध मंडल अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं पर भी सहयोग न करने को लेकर गाड़ी में लगा पार्टी का झंडा भी उतार कर सड़क पर रख दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सहनगरा निवासी प्रदीप दिवाकर ने सोशल मीडिया पर शुक्रवार को उसके साथ की गई मारपीट का वीडियो वायरल किया। जिसमें कई दबंग डंडा लेकर उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना से क्षुब्ध प्रदीप ने बताया कि 18 मार्च को वह अपने ससुर के देहांत होने पर शामिल होने बाहर गया था। घर में बच्चे मौजूद थे। तभी गांव निवासी रिश्तेदार कौशल उसके घर में घुस गया। जब वह देर रात घर लौटा तो बच्चों ने उसे पूरी बात बताई। पुलिस ने 20 मार्च को आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। भाजपा नेता का आरोप है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ उसे रास्ते में घेरकर डंडों, लात घूसों से मारा। जिसका उसने वीडियो बना लिया। घटना को लेकर जब वह थाना पहुंचा तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। एसपी चारू निगम ने बताया कि घटना की जानकारी की जा रही है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। किसी भी पदाधिकारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें