फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भाजपा सरकार ने ध्वस्त की कानून व्यवस्था- शिवपाल

Tue, 27 Jun 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-26एयूआरपी-35- शिवपाल सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन

- बीहड़ के गांवों में पहुंच कार्यकर्ताओं में भरा जोश
संवाद न्यूज एजेंसी
अयाना। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव सोमवार शाम को बीहड़ी क्षेत्र के सेंगनपुर व असेवटा पहुंचे। जहां समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया गया।
शिवपाल यादव ने भाजपा के कन्नौज सांसद की गिरफ्तारी न होने को लेकर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने नौ सालों में न तो कोई केंद्र में काम किया है और न ही छह सालों में राज्य में कुछ कर पाई है। भाजपा ने सिर्फ कुछ गिने चुने कार्य किए हैं। महंगाई बढ़ा कर जनता को परेशान करने के साथ ही कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त कर दी गई। कोर्ट के अंदर हत्याएं की जा रहीं हैं। भाजपा के नेता चौकी में घुस कर पुलिस वालों के साथ मारपीट कर रहे हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपी नेता को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। कहा कि जनता भाजपा के छलावे को अच्छी तरह से समझ चुकी है। जनता का समाजवादी पार्टी पर विश्वास बढ़ा है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर निकाल फेंकेगी। इसके बाद शिवपाल सिंह यादव असेवटा में चल रही भागवत में भी शामिल होने पहुंचे। वहां आयोजकों ने उन्हें भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट कर व चांदी का मुकुट पर पहना सम्मानित किया। इस दौरान आचार्य प्रदीप द्विवेदी ने गोवर्धन पूजा की कथा का मार्मिक वर्णन किया। इस दौरान राजेंद्र कुमार, बड़े सेंगर, किल्ली यादव, जिलाध्यक्ष सर्वेश गौतम, गुड्डू यादव, विजय राजपूत, बृजमोहन मिश्रा, कैलाश यादव, रिषभ भदौरिया, रवि चौहान, विवेक यादव समेत डेढ़ सैकड़ा समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें