फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कन्नौज हादसे में भाजपा बूथ महासचिव की मौत

Wed, 31 May 2023 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेला(औरैया)। कन्नौज के पाल चौराहे के पास ऑटो और डंपर की भिड़ंत में बेला के पुर्वा भोल निवासी भाजपा बूथ महासचिव सतीश पाल की मौत हो गई। सतीश किसानी करके परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार सुबह वह कैंसर पीड़ित भाई के लिए जरूरी कागजात के सिलसिले से कन्नौज जा रहा था। घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। पत्नी व बच्चों को बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मल्हौसी के मजरा पुर्वा भोल निवासी सतीश पाल (45) पुत्र सुंदरलाल की मौत की खबर आते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजन घटना की जानकारी मिलते ही कन्नौज रवाना हुए। घर पर सन्नाटा पसरा रहा। गांव के प्रधान पुत्र राज व ग्रामीण अरविंद, प्रदीप पाल आदि ने बताया कि सतीश किसानी करता था। उसका बड़ा भाई कैंसर से पीड़ित है और कानपुर में इलाज चल रहा है। उसे देखने के साथ ही किसी कोई जरूरी कागजात बनवाने की बात कह सुबह घर से निकला था। घर पर पत्नी प्रीती बेटे धीरू, गोलू व बेटी कंचन थी। घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोगों का बुराहाल रहा। हादसे की खबर के बाद परिवार के अन्य लोग कन्नौज रवाना हो गए।
विज्ञापन


वृ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें