फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने वृद्धा से लूटा रुपये भरा बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज। कुदरकोट थाना क्षेत्र के मेन चौराहे पर मंगलवार को बाइक सवार लुटेरों ने वृद्धा का बैग लूट लिया। सूचना पर एक सिपाही ने संदिग्ध बाइक सवारों को पकड़ने का प्रयास किया तो वह गिरकर घायल हो गया। बैग में पांच हजार रुपये व अन्य सामान था।
विज्ञापन

मसूदपुर गांव निवासी बदन सिंह शाक्य की पत्नी मीरा देवी ने बताया कि 25 नवंबर को बेटे की शादी है। वह बेटी पिंकी के साथ मंगलवार दोपहर को कुदरकोट बाजार आई थी। सामान खरीदकर शाम को घर जाते समय कुदरकोट चौराहे के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर हाथ से बैग छीन लिया। मां व बेटी के शोर मचाने पर दोनों युवक बाइक से रुरुगंज रोड की तरफ भाग निकले। बाइक पर राजस्थान की नंबर प्लेट लगी थी। लोगों ने लूट की सूचना कुदरकोट थाने में दी। सूचना पर रुरुगंज चौकी के सिपाही पुष्पेंद्र कुमार ने संदिग्ध बाइक सवारों को देखकर उनका पीछा किया तो रास्ता खराब होने की वजह से सिपाही बाइक समेत गिरकर घायल हो गया।
मीरा देवी ने बताया कि बैग में पांच हजार रुपये समेत अन्य सामान रखा हुआ था। कुदरकोट थानाध्यक्ष मूलेंद्र चौहान ने बताया कि बाजार में स्थित प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से बाइक सवार लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें