फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः बाइक सवार लुटेरों ने महिला से की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर स्थित मेला ग्राउंड के पास बाइक सवार दो लुटेरे महिला के कान के कुंडल व पैंडल लूट कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

अजीतमल के आंबेडकर नगर निवासी हरिराम की पत्नी सावित्री देवी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह गांधीनगर स्थित कोटेदार से राशन लेने गई थी। राशन की दुकान पर भीड़ होने पर वह घर लौट रही थी। जैसे ही वह मेला ग्राउंड के पास पहुंची तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवक ने उसे रोक लिया।
वह कुछ समझ पाती, इससे पहले एक ने उसका मुंह दबा लिया व दूसरे युवक ने कानों से कुंडल, गले से पैंडल व पर्स छीन कर मुगल रोड की ओर भाग निकले। बताया कि पर्स में दवाइयां व 100 रुपये पड़े थे। सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि लूट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। महिला के साथ टप्पेबाजी हुई है। बाइक सवार युवकों के मांगने पर महिला ने जेवर व पर्स दिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें