फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः किसान से बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने तीन लाख लूटे

विज्ञापन
पीड़ित किसान से जानकारी लेते एएसपी शिष्य पाल, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोड़ के पास से नकाबपोश बाइक सवार बदमाश एक किसान से तीन लाख लूटकर फरार हो गए। पीड़ित किसान ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ सदर, थाना पुलिस के बाद अपर पुलिस अधीक्षक व एसओजी टीम पहुंची।
विज्ञापन

सहायल थाना क्षेत्र के नवीमोहन सिखु निवासी किसान धीरेंद्र पुत्र अनुरुद्ध अपनी बाइक से लहरापुर स्थित स्टेट बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड के तीन लाख रुपये जमा करने जा रहे थे। जैसे ही वह फतेहपुर मोड़ के पास पहुंचा तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली। बताया कि तीनों चेहरा ढके थे। वह कुछ समझ पाता तब तक एक बाइक सवार ने रुपयों वाला बैग लूट लिया। पीड़ित धीरेंद्र कुमार ने थाना पुलिस को जानकारी दी।
थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने किसान से पूछताछ कर घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल व सीओ सदर सुरेंद्र नाथ यादव ने पीड़ित किसान व आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसओजी टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की है। सीओ सुरेंद्र नाथ ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। किसान रुपये कहां से लाया इसकी जानकारी की जा रही है। कुछ स्थानों के सीसीटीवी फुटेज देख बताए गए हुलिए वाले लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें