फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दंपती से बाइक सवारों ने तमंचे के बल पर की लूट

Mon, 10 Apr 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के छतनापुर के पास शनिवार देर शाम ससुराल से लौट रहे दंपती से बाइक सवार तीन युवकों ने तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने थाने पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी दी। देर रात पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना क्षेत्र निवासी हेतराम ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शनिवार दोपहर को वह पत्नी कबूली व बच्चों के साथ बाइक से अछल्दा के बोडेपुर आया था। देर शाम लौटने के दौरान कमारा नहर पुल की पटरी पर छतनापुर के पास पीछे से आए काली बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी बाइक को रोका।
इसके बाद पीछे बैठे दो युवकों ने उसके ऊपर तमंचा तान कर पत्नी की झुमकी, मंगल सूत्र व तीन अंगूठियां लूट लीं। इसके बाद आरोपी पुर्वा भदौरिया की ओर भाग निकले। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू की है। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें