फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क हादसे में बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर एक बाइक सवार वाहन की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गया। इटावा के नगला अंते भरथना निवासी राजेश पुत्र रघुनाथ यादव अपने मनियामऊ निवासी रिश्तेदार के घर से कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर अनंतराम स्थित ओवरब्रिज के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे की एंबुलेंस से गंभीर हालत में सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें