फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। कानपुर मार्ग पर बेला नाला के पास किसी वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बेला बस्ती निवासी नीरज उर्फ रीनू (36) कानपुर में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार रात वह फैक्टरी से काम खत्म करने के बाद वह बाइक से घर आ रहा था। बुधवार की सुबह उसका शव बेला नाले के पास पड़ा मिला। पास में ही दुर्घटनाग्रस्त बाइक पड़ी थी।
पिता जवाहर सिंह ने बताया कि बेटे ने रात में घर आने की बात कही थी। रात अधिक होने पर जब वह घर नहीं पहुंचा तो फोन किया गया, लेकिन फोन बंद था। सुबह पांच बजे हादसे की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल पर पहुंची पत्नी जागेश्वरी, मां व पिता बदहाल थे। परिजनों के मुताबिक नीरज के तीन बेटी संजना, रंजना, अनन्या व बेटा आशीष है। पुलिस ने बाइक व शव को कब्जे में लिया है। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें