फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ऊंचा व जुआ पुल के बीच बुधवार रात साढ़े 11 बजे के करीब गलत दिशा में जा रहे बाइक सवार को वाहन ने टक्कर मार दी। उधर से निकले अन्य वाहन चालकों की नजर पड़ने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायल बाइक चालक को लेकर सीएचसी अजीतमल पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इटावा जनपद के भरथना गांव चढ़रौआ निवासी अखिलेश (45) बाइक से बुधवार को रिश्तेदार के यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे। जहां से वापस लौटते समय बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा से जाते समय ऊंचा व जुआ पुल के बीच रात साढ़े 11 बजे के करीब सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। उधर से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने एक्सप्रेसवे पर बाइक समेत एक व्यक्ति को लहूलुहान हालत में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर अटसू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अखिलेश को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे अखिलेश के बेटे आलोक ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गलत दिशा में बाइक जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें