संवाद न्यूज एजेंसी
फफूंद। थाना क्षेत्र के दिबियापुर मार्ग पर जा रहे एक बाइक सवार को वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को दिबियापुर सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दिबियापुर के लोहियानगर निवासी बद्रीप्रसाद त्रिपाठी (52) शुक्रवार शाम किसी काम से फफूंद आये हुए थे। देर शाम वह बाइक से वापस दिबियापुर जा रहे थे। जैसे ही वह भाग्यनगर के आगे स्कूल के पास पहुंचे ही थे। कि तभी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की नजर पड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बद्रीप्रसाद को एंबुलेंस से दिबियापुर सीएचसी भेजा। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया की गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया था। बाइक सवार ने दम तोड़ दिया है। ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। मौके से टक्कर मारने वाला वाहन भाग निकला है।