फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जेसीज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत में इंजीनियरिंग के छात्र की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार फौजी घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव महिपत सिंह का पुरवा निवासी रजनीश कुमार (21) पुत्र प्रमोद सिंह कानपुर में इंजीनियरिंग का छात्र था। वह मंगलवार को बाइक से कहीं जा रहा था। जेसीज चौराहे पर सत्तेश्वर निवासी सेना के जवान राहुल सिंह (28) पुत्र मनमोहन सिंह की बाइक से उसकी बाइक भिड़ गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने के कारण दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। रजनीश को 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल और राहुल सिंह को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रजनीश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। चाचा मनोज ने बताया कि रजनीश का छोटा भाई रवि व बहन दिव्या है। पिता प्रमोद खेती करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें