फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल, भर्ती

Tue, 14 Feb 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के पटना नहर पुल के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर निवासी इंद्रपाल मंगलवार दोपहर पत्नी कुसमा के साथ बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही दोनों औरैया मार्ग पर पटना नहर पुल के पास पहुंचे तभी औरैया की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वाहनों की भिड़ंत में कार का एक अगला पहिया निकल गया, जिससे कार पलटने से बची।
वहीं, बाइक सवार सड़क पर गिर कर बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सहार में भर्ती कराया व परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि कार सवार गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकले हैं। शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें