हादसे देख स्थानीय लोग दौड़े और पुलिस को जानकारी दी। सीओ प्रदीप कुमार व थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों का बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे है। सीओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
जन्मदिन के दूसरे दिन हुई पवन की मौत
पवन की मौत के बाद मां रेखा का बुरा हाल रहा। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को पवन का जन्मदिन था। दोस्तों व परिवार के लोगों के साथ रात में उसने पार्टी की और काफी खुश था। इसके बाद वह ममेरे भाई हर्षदीप के पास चला आया। तीन साल पहले पवन के पिता राकेश कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
पवन इकलौता पुत्र था। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल रहा। हर कोई परिजनों को ढांढस बंधाता रहा। वहीं हर्षदीप के पिता शंभूनाथ व मां अर्चना का बुरा हाल रहा। अर्चना औरैया कोतवाली में होमगार्ड है और किराए के मकान में रहती है। गुरुवार को पवन उनके घर आया था। हादसे के बाद दोनों परिवारो में मातम छाया रहा। शुक्रवार शाम एक साथ शवों का पोस्टमार्टम होकर पहुंचा तो कोहराम मच गया। हर किसी की आंख भर आई।