फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sat, 12 Aug 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐरवाकटरा (औरैया)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से दिल्ली जा रहे युवकों की बाइक हरनागरपुर गांव के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस व एक्सप्रेसवे पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार यूटूयबर बताए गए हैं।
विज्ञापन


लखनऊ महानगर के आलमबाग थानाक्षेत्र आशियाना निवासी मयंक कुशवाहा (32) पुत्र रामनिहोरी शुक्रवार सुबह दोस्त आशुतोष निवासी मुत्तकीपुर थाना मड़ियांव लखनऊ के साथ बाइक से दिल्ली जा रहे थे। सुबह पौने आठ बजे के करीब आगरा-लखनऊ की माइल संख्या 135.8 के पास पहुंचने पर बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई।



बाइक की गति अधिक होने की वजह से दोनों बाइक से छिटक कर काफी दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे ऐरवाकटरा थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र व एक्सप्रेसवे सिक्योरिटी इंचार्ज मनोहर सिंह ने घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने मयंक कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। जबकि आशुतोष की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने युवकों के जेब में मिले कागजातों व मोबाइल की मदद से घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे घायल आशुतोष के मामा सानू ने बताया कि दोनों दोस्त यूट्यूब पर ब्लॉगिंग करते थे। जिसके लिए दोनों अक्सर बाइक से शहरों का भ्रमण करते रहते थे। शुक्रवार सुबह चार बजे दोनों ब्लॉगिंग करने के दिल्ली जाने की बात कहकर निकले थे। रास्ते में ही दोनों हादसे का शिकार हो गए। इकलौते बेटे मंयक की मौत पर पिता रामनिहोरी का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि हादसे में यूट्यूब ब्लॉगर की मौत हुई। यदि परिजन कोई तहरीर देते हैं तो मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें