औरैया। शहर के जालौन रोड स्थित बीबीएस स्मृति विद्यापीठ की कक्षा 10वीं की छात्रा दिव्यांशी धनगर ने 98.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिला टॉपर बनी। दिव्यांशी अपनी इस सफलता के पीछे अपने शिक्षक पिता देवेश कुमार, मां अलका पाल व शिक्षकों काे श्रेय देती है। कहना है कि पढ़ लिखकर डॉक्टर बनकर सेवा करने का उसका सपना है। इसके लिए वह पूरी लगन व ईमानदारी से मेहनत करेगी।
-
फोटो14एयूआरपी 19- अच्छा परिणाम आने पर छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाते प्रधानाचार्य। स्वयं
रैपिड ग्लोबल में अच्छा परीक्षा परिणाम आने पर मनी खुशी
बिधूना। नगर के अछल्दा रोड़ स्थित रैपिड ग्लोबल स्कूल में सीबीएसई के आए परीक्षा परिणाम में इंटर की छात्रा कशिश ने 95.6 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में पहला स्थान, हेमंत कुमार ने 95.2 प्रतिशत अंक पार द्वितीय व अंशिका ने 92.4 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सोमवार को आए सीबीएसई बोर्ड के इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में नगर के अछल्दा रोड़ स्थित रैपिड ग्लोबल स्कूल में इंटर के छात्र-छात्राओं परचम लहराया। स्कूल के 40 छात्राओं ने अलग-अलग विषयों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल के इंटर के छात्र-छात्राओं का अच्छा परीक्षा परिणाम आने पर स्कूल के निदेशक अनुपम सिंह भदौरिया, प्रधानाचार्य दीप्ति कमल राठौर, मुरलीधर सक्सेना ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-
फोटो14एयूआरपी 20- स्कूल में शिक्षकों के साथ खुशी मनाती तृषा। विद्यालय
94 प्रतिशत अंक लाकर गांव का नाम रोशन किया।
फफूंद। क्षेत्र के गांव कोठीपुर निवासी तृषा पांडे ने सीबीएसई बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक लाकर गांव का नाम रोशन किया। परीक्षाफल घोषित होने के बाद ग्रामीणों ने तृषा पांडे को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। तृषा पांडे कोठीपुर पंचायत के ग्राम प्रधान अमरेश पांडे की पुत्री है और भाग्यनगर स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की हाई स्कूल की छात्रा है। तृषा ने बताया की वह टॉपर बनने के लिए और भी मन लगाकर पढ़ेगी। उसका लक्ष्य न्यायिक सेवा में जज बनना है।