फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बदहाल पड़े मार्ग, बारिश में होगा बुरा हाल

Sun, 04 Jun 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में जर्जर मार्ग बारिश के दिनों में मुसीबत खड़ी करेंगे। गर्मी में उड़ रही धूल और सड़कों पर गड्ढे मुसीबत का सबब बने हुए हैं। यही सड़कें बारिश में जलभराव के कारण समस्याएं पैदा करेंगी। विभागीय अनदेखी के कारण लोग हादसे का शिकार भी हो रहे हैं। सड़कों की जर्जर हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों ने मरम्मत की मांग उठानी शुरू कर दी। वहीं, विभाग के अधिकारियों ने कुछ सड़कों को बारिश से पहले मरम्मत कराने व कुछ के लिए नया प्रस्ताव भेजे जाने की बात कही है। जिनका बारिश का बाद निर्माण शुरू होगा। वहीं, कई सड़कें विभागीय पेंच में फंसी है, जिनके निर्माण का बजट स्वीकृत होने के बाद भी काम नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विभागीय पेंच में फंसा फफूंद-औरैया मार्ग
वर्ष 2015 में औरैया से फफूंद तक कुल 15.675 किलोमीटर की फोरलेन सड़क के लिए शासन ने लगभग 112.1488 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था। इस सड़क का काम 2017 तक पूरा होना था पर विभागीय दांवपेंच के चलते काम बंद पड़ा है। बताते हैं कि महंगाई बढ़ने और धनराशि बढ़ाने की बात कह विभागीय ठेकेदार कोर्ट चला गया। इसके बाद इस सड़क के निर्माण को पूरा कराए जाने को लेकर सितंबर 2022 में पीडब्ल्यूडी अभियंता ने लखनऊ में बैठक कर छह करोड़ रुपये बढ़ाकर बजट को 117.62 करोड़ रिवाइज कराया। मगर अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है।
10 साल में नहीं बदल सकी सड़क की सूरत
रामगढ़-पाता का छह किलोमीटर का जर्जर मार्ग पिछले 10 साल से बदहाल है। इस सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। निर्माण को लेकर भी पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से अभी तक कोई प्रस्ताव तैयार नहीं किया जा सका। जिससे इस सड़क से जुड़े राजा का पुर्वा, सहनगरा, वन का पुर्वा, उटकपुरा, गोपियापुर, मदा का पुर्वा व ददू की सरांय गांव के लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। हालत यह है कि बारिश के दिनों मेंं इस मार्ग पर चलना दूभर हो जाता है। गड्ढे होने से आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

तीन साल से बदहाल अछल्दा-वीरपुर मार्ग
बदहाल पड़ा वीरपुर मार्ग अछल्दा से वीरपुर तक जाने वाला मार्ग पिछले तीन साल से बदहाल पड़ा है। सड़क पर गड्ढे होने और कई जगह पूरी तरह उखड़ जाने से धरा का पुर्वा, दसेरा, उदई पुर्वा, रामपुर कुंवर, पाता आदि के बाशिंदों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोग कई बार सड़क को दोबारा बनवाए जाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों से मांग कर चुके हैं।
वर्जन
औरैया-फफूंद फोरलेन के अधूरे निर्माण को पूरा कराए जाने के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा रामगढ़ से पाता और अछल्दा से वीरपुर जाने वाले जर्जर मार्ग का प्रस्ताव बनाकर जल्द शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा। - अभिषेक यादव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें