फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लू के थपेड़ों से बुरा हाल, अभी और बढ़ेगी तपिश

Sun, 16 Apr 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-15एयूआरपी-13- तेज धूप में छाता लगाकर जाती स्कूली छात्राएं। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। लू के थपेड़ों और गर्मी से बुरा हाल होने लगा है। शनिवार को सुबह कुछ स्थानों पर बदली जरूर रही। लेकिन गर्म हवाएं चलने और तपिश होने के कारण अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तपिश कई दिन तक बढ़ने की बात कही जा रही है। वहीं चिकित्सक गर्मी से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने और सिर को ढककर घर से बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं।
गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है। तेज धूप और गर्म हवा से लोगों को बुरा हाल है। तेज धूप से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। गर्मी के कारण दोपहर में नगर के गली मोहल्ले सूने हो रहे हैं। मुख्य रास्तों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो रही है। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी में तेज बुखार और डायरिया होने की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन

समय पर सही इलाज न मिलने पर घातक साबित हो सकता है। पानी की कमी को लेकर उल्टियां, दस्त व लू के मरीज अस्पतालों में पहुंचने शुरू हो गए हैं। आयाना सीएचसी अधीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने गर्मी से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर और सिर को ढककर ही घर से बाहर निकले। उन्होंने गर्मी से बचाव के लिए अधिक से अधिक पेय पदार्थो, मौसमी फल और हरी सब्जी का सेवन की सलाह दी है।
-
ऐसे करें बचाव
जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। शरीर और सिर को ढककर ही घर से बाहर निकले। हल्का व पौष्टिक आहार लें, खाली पेट न रहें। पानी के अलावा जूस, नीबू पानी का अधिक सेवन करें। पौष्टिक आहार के साथ मौसमी फल का सेवन करें। गर्मी व लू लगने पर गर्दन, सिर पर गीला कपड़ा रखें। थोड़े-थोड़े अंतराल पर ओआरएस का घोल और पेय पदार्थ लें। दिक्कत होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार
शनिवार को न्यूनतम तापमान 25 व अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। रविवार को यह तापमान बढ़कर 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा। - डॉ. अनंत कुमार, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें