फफूंद। कस्बे के श्री रामकुमार भारतीय ज्ञान देवी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) के विशेष सात दिवसीय शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। इस अवसर पर स्वयं सेवकों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत करके लोगों का मन मोह लिया। इसके अलावा लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।
कस्बे के श्री रामकुमार भारतीय ज्ञान देवी महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व छात्र-छात्राओं ने गांव सराएं बिहारी दास में भ्रमण करके घर-घर जाकर ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया। इसके बाद सभी छात्र विद्यालय पहुंचे और वहां आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रगीत और देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.अजब सिंह ने की। इस मौके पर डॉ. इकरार एहमद, कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार शर्मा, प्रो.अनूप कुमार, दर्शन सिंह, शिवदत्त यादव, सुरेश बाबू, सुबोध पोरवाल, इंद्रपाल, संतोष राय आदि मौजूद रहे।