साढ़े 12 घंटा देरी से आई अवध एक्सप्रेस
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे विलंबित हुईं। हालांकि कोहरा न होने के कारण दैनिक यात्रियों की लाइफ लाइन कही जाने वाली आगरा लखनऊ इंटरसिटी एवं गोमती एक्सप्रेस समेत स्पेशल मेमू ट्रेनें काफी हद तक समय से पहुंचने से यात्रियों ने राहत ली। अवध एक्सप्रेस लगभग साढ़े 12 घंटे देरी से फफूंद पहुंची।
फफूंद रेलवे स्टेशन पर रात पौने तीन बजे फफूंद पहुंचने वाली 19038 बरौनी से बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस लगभग साढ़े 12 घंटे देरी से फफूंद पहुंची। 12311 अप नेताजी एक्सप्रेस दो बजकर 40 मिनट के स्थान पर लगभग डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। वहीं कानपुर की ओर जाने वाली 12312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस 12 बजकर छह मिनट के स्थान पर सवा घंटा देरी से पहुंची। 12420 डाउन गोमती एक्सप्रेस पांच बजकर 54 मिनट के स्थान पर घंटा देरी से पहुंचने की सूचना दी गई।